Saturday, 8 July 2017

मंत्री पारस जैन ने स्काउट एवं गाइड परिसर में वृक्षारोपण किया

मंत्री पारस जैन ने स्काउट एवं गाइड परिसर में वृक्षारोपण किया

ऊर्जा मंत्री और भारत स्काउट एवं गाइड, मध्यप्रदेश के राज्य मुख्य आयुक्त  पारस जैन ने आज स्काउट एंड गाइड के मुख्यालय परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने आम, नीम, अशोक आदि के पौधे रोंपे तथा कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण लगातार होना चाहिये।  जैन ने पौधों से वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करने को भी कहा।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक  रमेश शर्मा 'गुटटू, स्काउट के राज्य आयुक्त  डी.एस. राघव, राज्य सचिव  आलोक खरे, मुख्यालय आयुक्त  आर.डी. सोंलकी, सहायक राज्य आयुक्त  राजीव जैन, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त  बी.एल.शर्मा, राज्य संगठन आयुक्त मती सी.के. उपाध्याय ने भी पौधरोपण किया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +