लालघाटी-एयरपोर्ट के मध्य फ्लाईओवर बनाया
जायेगा। इसके निर्माण के लिये निविदा आमंत्रित की गई है। इसका काम 20 जुलाई
के बाद शुरू किया जायेगा। इसी प्रकार, देवास बायपास रोड 6-लेन बनाई
जायेगी। इसका काम अक्टूबर के बाद शुरू होगा। यह जानकारी आज मंत्रालय में
अपर मुख्य सचिव गृह के. के. सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न मध्यप्रदेश
राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति की बैठक में दी गयी। बैठक में सड़क
सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। पुलिस महानिदेशक ऋषि
कुमार शुक्ला ने बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
No comments:
Write comments