सीधी में ई-न्यूज पोर्टल और मोबाइल एप का शुभारंभ
वाणिज्य-उद्योग
एवं रोजगार मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि आज के बदलते युग में
संचार की नई-नई तकनीक से प्रचार-प्रसार में गति आयी है। इसमें ई-न्यूज
पोर्टल और एप अत्याधुनिक साधन हो गये हैं, जिनके जरिये त्वरित नई-नई
जानकारियाँ प्राप्त होती हैं। श्री शुक्ल आज सीधी में ई-न्यूज पोर्टल
कार्यालय तथा मोबाइल एप का शुभारंभ कर रहे थे।
श्री
शुक्ल ने कहा कि बदलते दौर में लोग प्रिंट-मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
से समाचार एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी रखने लगे। उद्योग मंत्री ने कहा
कि इसके बाद अब सोशल मीडिया का दौर है। इसका उपयोग रचनात्मक तरीके से किया
जाना समाज के लिये हितकारी होगा।
इस
मौके पर विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष सिंह, नगरपालिका
अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह और वरिष्ठ समाज-सेवी श्री लालचंद गुप्ता मौजूद
थे। न्यूज पोर्टल के प्रधान संपादक श्री सचिन्द्र मिश्रा ने कार्यक्रम में
ई-न्यूज पोर्टल की जानकारी से अवगत करवाया।
No comments:
Write comments