Thursday, 22 June 2017

PSLV-C38 लांच की उलटी गिनती शुरू

PSLV-C38 लांच की उलटी गिनती शुरू
 
कार्टोसेट-2 सीरीज के सेटेलाइट समेत 31 सेटेलाइट के लांच के लिए गुरुवार सुबह पांच बजकर 29 मिनट से उलटी गिनती शुरू हो गई। आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पोलर सेटेलाइट लांच ह्वीकल (पीएसएलवी-सी38) इन सेटेलाइट को लेकर शुक्रवार सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरेगा।

यह पीएसएलवी रॉकेट की 40वीं उड़ान होगी। इसरो के मुताबिक, धरती के ऑब्जरवेशन के लिए लांच किए जा रहे 712 किलोग्राम के कार्टोसेट-2 सीरीज के सेटेलाइट के साथ करीब 243 किलोग्राम के 30 अन्य सेटेलाइट को पोलर सन सिंक्रोनस ऑर्बिट (एसएसओ) में पहुंचाया जाएगा।

इनमें 14 देशों ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चिली, चेक गणराज्य, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, लातविया, लिथुआनिया, स्लोवाकिया, ब्रिटेन और अमेरिका के 29 नैनो सेटेलाइट शामिल हैं। इसरो की व्यावसायिक शाखा एंट्रिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (एंट्रिक्स) और विदेशी ग्राहकों के बीच कमर्शियल डील के तहत 29 अंतरराष्ट्रीय नैनो सेटेलाइट को लॉन्च किया जा रहा है.
 

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +