Thursday, 29 June 2017

राज्य मंत्री लाल सिह आर्य ने किया गुरुकुलम का निरीक्षण

राज्य मंत्री लाल सिह आर्य ने किया गुरुकुलम का निरीक्षण

 आदिम-जाति एवं अनुसूचित-जाति कल्याण राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य ने आज कुछ समाचार-पत्रों में छपी गुरुकुलम की खबर पढ़कर उसका निरीक्षण किया।  आर्य ने स्वयं वहाँ जाकर मौजूद प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडियाकर्मी के सामने ही बच्चों से चर्चा की। बच्चों ने बताया कि जैसा कहा जा रहा है, वैसा कुछ नहीं हुआ।
राज्य मंत्री आर्य ने खबर पढ़ते ही जाँच करवाने के निर्देश प्रमुख सचिव  अशोक शाह को दिये। घटना की जाँच अपर आयुक्त चन्द्रमोहन ठाकुर द्वारा की जा रही है।  आर्य ने निर्देश दिये कि पूरे प्रदेश में विभाग की आश्रम-शालाओं और छात्रावास सभी में बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करवायें। मंत्री आर्य ने गुरुकुलम की तमाम व्यवस्थाओं को स्वयं देखा और जाना। इस मौके पर संभागीय अधिकारी मती सीमा सोनी, प्रभारी प्राचार्य सुधीर वास्तव और वार्डन पूर्णिमा त्रिपाठी से भी चर्चा की।  आर्य द्वारा सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में पूछने पर बताया गया कि यहाँ महिला सुरक्षा गार्ड और चौकीदार उपलब्ध रहते हैं।
मंत्री ने व्यवस्थाओं को देखा

राज्य मंत्री आर्य को गुरुकुलम में देखकर बच्चों में एक अपनत्व का भाव आया और उन्हें बीच पाकर छायाचित्र निकलवाये। आर्य ने कक्षों में जाकर वहाँ की व्यवस्थाएँ देखीं और निर्देश दिये कि खिड़कियों पर परदे और कक्ष में सामान रखने के लिये अलमारी आदि व्यवस्था की जाये।  आर्य जब छात्रावास का निरीक्षण करने पहुँचे, तो बच्चियाँ कैरम खेल रही थी। मंत्री ने स्वयं भी खेल में उनका साथ देकर उन्हें आनंदित किया। मंत्री ने वहाँ के क्लास-रूम, ऑडिटोरियम, स्पोर्टस-रूम, पुस्तकालय, मनोरंजन-कक्ष, किचन आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को आर.ओ. वॉटर प्राप्त होने आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्हें उनके प्रभार के जिले बैतूल के काफी बच्चे मिले, जिनसे मिलकर वह गदगद हो गये।  आर्य ने गुरुकुलम के पुस्तकालय आदि में महापुरुषों के कोटेशन लिखने के निर्देश दिये।  आर्य ने किचन में जाकर बच्चों को मिलने वाले स्वल्पाहार की जाँच की और बच्चों के साथ मिलकर उसका आनंद लिया। साथ ही उन्होंने किचनकर्मी ओमप्रकाश से भी चर्चा की। कुछ बच्चे मंत्री  आर्य को अंकल बोलते मिले तो कोई सर। मंत्री  आर्य के लौटने पर बच्चे उन्हें टाटा, बाय-बाय करते नजर आये।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +