Friday, 16 June 2017

कश्मीर में 6 पुलिसवाले शहीद

कश्मीर में 6 पुलिसवाले शहीद

कश्मीर के अचबल में शुक्रवार को आतंकियों ने घात लगाकर पुलिस पार्टी पर हमला किया।हमले में 6 पुलिसवाले शहीद हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक सब इन्सपेक्टर की भी मौत हुई। घटना अनंतनाग जिले के अचबल इलाके में हुई। ये जिला साउथ कश्मीर में आता है। सब इन्सपेक्टर का नाम फिरोज बताया गया है। वो पुलवामा जिले के रहने वाले थे। बताया जाता है कि फिरोज आतंकियों की फायरिंग के बीच सबसे पहले फंसे थे। घटना के बाद आर्मी की यूनिट इलाके में पहुंची और मोर्चा संभाला।

- गुरुवार को घाटी के हैदरपुरा इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में आतंकियों ने पुलिस जवानों पर हमला किया था। इसमें दो जवान शहीद हो गए थे। एक अफसर के मुताबिक, आतंकियों ने गुरुवार रात पैट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया था। इसमें दो पुलिस जवान घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिए, एक जवान को नहीं बचाया जा सका। गुरुवार को ही कुलगाम में ही आतंकी हमले में एक और जवान शहीद हो गया था।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +