Thursday, 11 May 2017

पौधारोपण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा प्रोत्साहन किसानों की अतिरिक्त आय का जरिया सिद्ध होगा- रामेश्वर शर्मा

पौधारोपण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा प्रोत्साहन किसानों की अतिरिक्त आय का जरिया सिद्ध होगा- रामेश्वर शर्मा
  भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि किसान अपनी जमीन पर पौधारोपण करके आम के आम और गुठलियों के दाम वसूल कर सकते है। पौधारोपण के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा प्रोत्साहन वास्तव में किसानों की अतिरिक्त आय का जरिया सिद्ध होगा। पौधारोपण करने और उनकी देखभाल करने के लिए सरकार ने उन्हें आकर्षक परिश्रमिक देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने 50 से 5 हजार तक पौधारोपण के लिए निशुल्क प्रदाय करने की व्यवस्था की गयी है। वन अनुसंधान विस्तार और लोकवानिकी भोपाल द्वारा कृषि वानिकी से कृषक समृद्धि योजना शुरू की है। इससे निजी भूमि पर पौधारोपण और वनोपज उत्पादन के लिए वनो पर दबाव कम होगा। किसान इस सुविधा के लिए अपना पंजीयन करा रहे है। प्रति पौधारोपण 15 रूपए दिया जायेगा। अगले वर्ष जीवित पौधा पर 10 रूपए मिलेगा। किसान खेती के साथ अपनी जमीन पर कृषि वानिकी करके अतिरिक्त आय का जरिया बना सकते है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +