Tuesday, 2 May 2017

ग्रीन क्वेस्ट-2017 फायनल चरण 11 और 12 मई 2017 को

पर्यावरण के प्रति‍भारी उत्साह के बीच हुआ पहला ग्रीन क्वेस्ट

एप्को द्वारा आज पहली बार आयोजित ग्रीन क्वेस्ट-2017 की प्रारंभिक प्रतियोगिता में भोपाल के 48 स्कूल के 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अति उत्साह से भाग लेते हुए ऐसी अन्य प्रतियोगिताओं की भी माँग की। ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण, नदी-जल संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक करने के लिये एप्को ने आज भोपाल से ग्रीन क्वेस्ट प्रतियोगिता की शुरूआत की, जिसका अगले वर्ष से प्रदेश के अन्य जिलों में भी विस्तार किया जायेगा। प्रमुख सचिव पर्यावरण श्री मलय श्रीवास्तव मौजूद थे।
प्रतियोगिता का क्वार्टर फायनल, सेमी फायनल और फायनल चरण 11 और 12 मई 2017 को पर्यावरण परिसर में ही होगा। प्रथम चरण की 16 सफल टीम क्वार्टर फायनल में, क्वार्टर फायनल की 8 टीम सेमी फायनल में और सेमी फायनल की 4 विजेता टीम फायनल राउण्ड में भाग लेंगी।
एप्को के कार्यपालक निदेशक श्री अनुपम राजन ने बताया कि विजेताओं को कुल 50 हजार रुपये पुरुस्कार के रूप में दिये जायेंगे। प्रथम पुरुस्कार 20 हजार रुपये, द्वितीय 15 हजार, तृतीय 10 हजार और सांत्वना पुरुस्कार 5 हजार रुपये का होगा।
बच्चों ने ऐसा कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान है जो शहर के बीच है, प्रदेश के 5 स्मार्ट-सिटी, जल जनित बीमारियाँ, वृक्षों की प्रदूषण नियंत्रण में भूमिका, पर्यावरण सुरक्षा के लिये किये जाने वाले संभावित उपाय आदि प्रश्नों के उत्तर तर्कपूर्ण ढंग से रूचि और उत्साह के साथ दिये। कई बच्चे समय से रजिस्ट्रेशन न करवा पाने वाले अपने मित्रों के लिये त्वरित रजिस्ट्रेशन का अनुरोध करते हुए भी देखे गये। बच्चों ने इस दौरान स्वच्छता का काफी ध्यान रखा और एक-दूसरे को जागरूक करते हुए भी देखें गये जो भविष्य के लिये अच्छा संकेत है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +