Wednesday, 26 April 2017

शाह बोले बंगाल कमल खिलकर रहेगा

शाह बोले  बंगाल कमल खिलकर रहेगा
 

कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के नक्सलबाडी के एक छोटे गांव से पार्टी के विस्तार अभियान का शुभारंभ किया। इसी इलाक से 1960 के दशक के आखिरी बरसों में वामपंथी उग्रवाद शुरू हुआ था। अमित शाह ने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मैं चाहता हूं कि आप इतनी जोर से आवाज लगाएं कि कोलकाता तक सुनाई दे। उन्होंने कहा यह वो जगह है जहां से हिंसा की शुरूआत हुई थी लेकिन आज नक्सलबाडी के गांव में कमल खिला हुआ देखता हूं तो मन गदगद हो जाता है। शाह ने कहा कि नक्सलबाडी में आज मोदी जी के सबका साथ सबका विकास का नारा गूंज रहा है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +