Tuesday, 4 April 2017

ग्राम कैलकच्छ में यात्रा का स्वागत हुआ

ग्राम कैलकच्छ में यात्रा का स्वागत हुआ


'नमामि देवि नर्मदे'-सेवा यात्रा मंगलवार दोपहर रायसेन जिले के उदयपुरा विकासखण्ड के ग्राम कैलकच्छ पहुँची। यात्रा का यहाँ आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा को जनता की ओर से पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त हो रहा है। ग्राम बौरात में कल रात्रि विश्राम के बाद आज नर्मदा सेवा यात्रा ग्राम चौरात, बारहेकला होते हुए दोपहर में कैलकच्छ पहुँची। नर्मदा सेवा यात्रियों को ग्राम कैलकच्छ के स्वयंसेवी बालकों ने अपने हाथ से भोजन परोसा।
यात्रा के जन-संवाद को जनपद अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र ठाकुर सहित अन्य संतों ने संबोधित किया। ग्राम सरपंच श्री रामपाल सिंह के साथ ही जन अभियान परिषद के पदाधिकारियों ने जन-संवाद में हिस्सा लिया। ग्राम कैलकच्छ में निकटवर्ती गाँवों के लोग भी नर्मदा यात्रा के स्वागत के लिए पहुँचे थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +