Monday, 10 April 2017

परिक्रमा सिर्फ माँ नर्मदा की : जगदगुरू शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती

परिक्रमा सिर्फ माँ नर्मदा की : जगदगुरू शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती

जन-संवाद में जगतगुरू शंकराचार्य श्री स्वरूपानंद महाराज ने कहा कि देश-दुनिया में अनेक नदियाँ हैं लेकिन परिक्रमा सिर्फ माँ नर्मदा की की जाती है । उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य ने अद्वैतवाद के सिद्धांत में बताया है कि शरीर भिन्न हैं लेकिन आत्मा एक है। शंकराचार्य जी ने कहा कि बच्चों को गीता और रामायण की भी शिक्षा दी जाये ।
अमजद अली खान ने की यात्रा की सराहना
विश्व विख्यात सरोद वादक श्री अमजद अली खान ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई नर्मदा और पर्यावरण संरक्षण की यात्रा सराहनीय एवं अनुकरणीय है । इसका अनुसरण अन्य मुख्यमंत्रियों को भी करना चाहिये । उन्होंने 'भारत है देश प्यारा- भारत है देश न्यारा, इसकी सभ्यता है महान- इसकी संस्कृति है महान'' गीत गाया ।
जन-संवाद को लोक-निर्माण एवं नरसिंहपुर जिला प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह और सांसद श्री राव उदयप्रताप सिंह, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती लता वानखेड़े, श्री अखिलेश्वरानंद, दीदी प्रज्ञा भारती सहित अन्य वक्ता ने भी संबोधित किया।
यात्रा के पहुँचने पर ग्रामीणों ने भारी उत्साह-उमंग, आस्था और श्रद्धाभाव के साथ तथा महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं सहित हर वर्ग के लोग शामिल हुए। यात्रा में हुए 'हर-हर नर्मदे' के उदघोष से आसमान गूँज उठा। इसके बाद माँ नर्मदा की महाआरती की गई।
जन-संवाद में सांसद श्री गणेश सिंह, जिले के विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, साधु-संत और पर्यावरणविद श्री भारत-भूषण गर्ग, प्रसिद्ध नृत्यांगना श्रीमती शुभालक्ष्मी खान, मो. अकील रज़ा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +