नर्मदा सेवा यात्रा ने किया डिंडोरी जिले में प्रवेश
नर्मदा
सेवा यात्रा ने आज 131वें दिन रमपुरी ग्राम से डिंडोरी जिले में प्रवेश
किया। मंडला जिले के निवास से माँ नर्मदा की आरती के बाद यात्रा ने कोहका
पुरनेर, अजगाँव, बिजौरा, मानिकपुर और मंडला के देनहरा में भ्रमण किया।
खाद्य
मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने डिंडोरी जिले के सीमावर्ती ग्राम रमपुरी
में ग्रामीणों के उत्साह और आस्था के बीच यात्रा का स्वागत किया। सैकड़ों
महिला और बच्चों ने कलश के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान आदिवासी
युवाओं की टोली ने नृत्य और वाद्य यंत्रों से समां बाँधा।

No comments:
Write comments