Saturday, 8 April 2017

गाँव की गलियाँ तब्दील होंगी सड़कों में

जनसंपर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज दतिया जिले के ग्राम करारी खुर्द में रु. 8.56 लाख लागत की दो सीमेन्ट-कांक्रीट सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने चौका मजरा गाँव में सुदूर ग्राम संपर्क सड़कों का भूमि-पूजन भी किया। डॉ. मिश्र ने कहा कि गाँव की कच्ची गलियाँ पक्की सड़कों में तब्दील होंगी ताकि स्थानीय लोगों को आने-जाने में आसानी रहे। मंत्री डॉ. मिश्र ने ग्रामीणों की माँग पर ग्राम के तालाब की मरम्मत कर उसे उपयोगी बनाने के निर्देश दिए।
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि गाँवों का तेजी से विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। बच्चे के जन्म से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह और रोजगार स्थापित होने तक सरकार लोगों को मदद कर रही है। उन्होंने ग्रामीणजन से आगे बढ़कर योजनाओं का लाभ लेने की बात कही।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बुंदेला सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +