केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती ने मालथौन में प्राचीन जल-स्त्रोत का अवलोकन किया
केन्द्रीय
जल-संसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती ने आज सागर जिले के मालथौन में एक
प्राचीन जल-स्त्रोत का अवलोकन किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जल-स्त्रोत
से संबंधित वैज्ञानिक अनुसंधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार
ने ऐसे प्राचीन जल-स्त्रोत के संरक्षण की पहल की है। इसके लिए राज्य अंश
की आवश्यकता नहीं होगी। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जल-स्त्रोत के संरक्षण
की योजना क्रियान्वित की जा सकती है।
इस
अवसर पर जल-संसाधन और जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने प्रत्येक
जल-स्त्रोत को उपयोगी बनाने की बात कही। मालथौन के महाकाली मंदिर परिसर में
स्थित प्राचीन जल-स्त्रोत का जल-संसाधन विभाग के अधिकारियों ने भी
निरीक्षण किया।
इस
अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती, जल-संसाधन और जनसंपर्क मंत्री
डॉ. नरोत्तम मिश्र और गृह मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने महाकाली मंदिर
में पूजा-अर्चना भी की। कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के सिंचाई मंत्री श्री
धर्मपाल सिंह भी उपस्थित थे।

No comments:
Write comments