ग्रामीणों की सहभागिता से सेवायात्रियों का बढ़ रहा उत्साह
42 डिग्री की भीषण गर्मी में भी प्रदेश की जीवन रेखा नर्मदा जी के
संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी वर्गों के ग्रामीणों में आस्थाजनक उत्साह
है। हर ग्रामीण अपनी सहभागिता से नर्मदा यात्रियों के उत्साह को बढ़ा रहा है

यात्रा की शुरूआत आज सुबह मंडला जिले की निवास तहसील के ग्राम बकोरी से
नर्मदा आरती और पूजन से प्रारंभ हुई। पीपर पानी होते हुए नर्मदे सेवा
यात्रा ग्राम पंचायत रवारी पहुँची, जहाँ जनपद अध्यक्ष और सरपंच ने यात्रा
का अभूतपूर्व स्वागत किया। स्थानीय जन-प्रतिनिधियों ने जनसंवाद में
ग्रामीणों को यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया। ग्रामीणों ने नर्मदा जी के
संरक्षण और स्वच्छता के लिए संकल्प लिया।
No comments:
Write comments