Monday, 17 April 2017

प्रदेश के पंचायत सचिवों, पटवारी, राजस्व निरीक्षकों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की मांगे पूरी करें शिवराज: अरूण यादव

प्रदेश के पंचायत सचिवों, पटवारी, राजस्व निरीक्षकों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की मांगे पूरी करें शिवराज: अरूण यादव


भोपाल, 17 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरूण यादव ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को लंबे समय से आंदोलनरत् पंचायत सचिवों, पटवारी, राजस्व निरीक्षकांे एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार तत्काल उनकी मांगे पूरी करें।
श्री यादव ने कहा यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश के पंचायत सचिव जिन पर पंचायतीराज की परिकल्पना को पूर्ण करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, उनकी समस्याओं और मांगों का निदान इस गंूगी-बहरी सरकार द्वारा ना किया जाकर उन्हें लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है, वहीं प्रदेश के पटवारी, राजस्व निरीक्षक, जो ग्रामीण विकास के क्षेत्र में रीढ़ की हड्डी कहे जाते है, की लंबी हड़ताल से जमीन से जुड़ा किसान और आम आदमी अत्यंत परेशान है। तकनीकी खामियों से बने साफ्टवेयर से जमीनों का काम ना करने की मांग पर अड़ा राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी अत्यंत विषम परिस्थितियों में कार्य करने के लिए विवश किया जा रहा है कि मांग है कि सरकार द्वारा प्रदत्त साफ्टवेयर को तत्काल सुधारा जाये तभी त्रुटिरहित कार्य किया जाना संभव हो सकेगा। किन्तु सरकार की हठी प्रवृत्ति के कारण मजबूर होकर वह विगत् एक माह से काम रोको आंदोलन कर रहे हैं, तथा किसानों तथा आमजन की राजस्व से संबंधित समस्यायें प्रदेश में विकराल रूप ले चुकी हैं। इधर प्रदेश के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भी विगत डेढ साल से अपनी उचित मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, जिससे किसानों की कृषि संबंधी आवश्यकताऐं खाद, बीज, मिट्टी परीक्षण जैसी मूलभूत आवश्यकताऐं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं, किंतु शिवराज सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। जिससे प्रदेश के ग्रामीण अंचलांे में हाहाकार की स्थिति निर्मित होती जा रही है।
श्री यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल प्रदेश के आंदोलनरत पंचायत सचिवों, पटवारियों, राजस्व निरीक्षकों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की मांगें पूर्ण कर उन्हें राहत पहुंचायें, अन्यथा कांग्रेस पार्टी इनके समर्थन में उग्र आंदोलन छेडे़गी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +