सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
सीबीआई ने मंगलवार को कोल घोटाला मामले में आरोपित और अपने ही विभाग के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित एमएल शर्मा की कमेटी ने जांच में पाया कि प्रथमद्रष्टया लगता है कि पूर्व निदेशक सिन्हा ने कोल खदान आवंटन मामले की जांच प्रभावित करने की कोशिश की थी.
1974 बैच के आईपीएस अधिकारी रंजीत सिन्हा वर्ष 2012 से 2014 तक सीबीआई के निदेशक थे. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कोयला घोटाले के आरोपितों से अपने सरकारी बंगले पर मुलाकात की थी. सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण की शिकायत पर शीर्ष कोर्ट ने रंजीत सिन्हा के खिलाफ जांच का जिम्मा सीबीआई के स्पेशल निदेशक एमएल शर्मा को सौंपा था.

No comments:
Write comments