Thursday, 13 April 2017

जागरूक मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का भी आभार : कांग्रेस

जागरूक मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का भी आभार : कांग्रेस 

अटेर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न ढोल-ढमाकों, आतिशबाजी के साथ बंटी मिठाई, कांग्रेसजनों ने परस्पर दी बधाई
भोपाल 13 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरूण यादव ने अटेर-बांधवगढ़ विधानसभा उपचुनाव के परिणामों को समूचे देश में ईव्हीएम मशीनों के दुरूपयोग के आरोपों को पुख्ता साबित करने के लिए पर्याप्त बताया है। उन्होंने जहां अटेर में पार्टी की कश्मकश जीत को सामूहिक नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, एकजुटता और आगामी परिवर्तनों का संकेत बताया है, वहीं बांधवगढ़ में पार्टी की पराजय को ईव्हीएम के साथ एटीएम के माध्यम से जनादेश को खरीदने का प्रमाण निरूपित किया है। श्री यादव ने कहा कि बांधवगढ़ में परिवहन विभाग के माध्यम से वसूला गया अवैध और राज्य मंत्री संजय पाठक का बांटा गया कालाधन भाजपा की जीत को रेखांकित कर रहा है।
श्री यादव ने कहा कि जिस तरह से अटेर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने भिंड से लेकर भोपाल और भोपाल से लेकर दिल्ली तक निर्वाचन आयोग को ईव्हीएम के दुरूपयोग के प्रामाणिक दस्तावेज सौंपे, आयोग ने उससे संतुष्ट होकर उस पर कार्यवाही की, इस सख्ती की वजह से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा आंशिक रूप से ईव्हीएम के दुरूपयोग में सफल नहीं हो सके, अन्यथा कांग्रेस यहां 25 हजार से अधिक मतों से विजयी होती।
श्री यादव ने अटेर में कांग्रेस की विजय पर वहां के जागरूक मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का भी आभार माना है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +