Wednesday, 15 March 2017

मणिपुर में पहली बार भाजपा की सरकार, बीरेन सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

राज्यपाल नजमा हेप्तुल्ला ने बुधवार को राजभवन में दोपहर 1 बजे बिरेन सिंह को मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रकाश जावडेकर, जितेंद्र सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे.
इनके बारे में कहा जाता है कि फुटबाल और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका जो प्रदर्शन रहा वही उन्हें आज मुख्यमंत्री की कुर्सी तक ले गया. मैतेई समुदाय से आने वाले बिरेन सिंह ग्रेजुएट होने के साथ ही पत्रकारिता में डिप्लोमा कर रखा हैं.
ईस्ट जिले के लुवांगसांगबाम ममांग लइकै गांव में 1 जनवरी 1961 में जन्में बिरेन सिंह राजनीति में आने से पहले देश से बाहर खेलने वाले मणिपुर के एकमात्र चर्चित फुटबाल खिलाड़ी थे.
लेफ्ट बैक पोजीशन में खेलने वाले बिरेन सिंह का डिफेन्स कमाल का था. यही कारण रहा कि साल 1981 में डूरंड कप जीतने वाली सीमा सुरक्षा बल टीम के वे सदस्य थे.
बाद में उन्होंने बतौर संपादक नाहोरोलगी थुआदंग नामक एक अख़बार में काम करना शुरू किया. उस समय मणिपुर में सरकार और चरमपंथी संगठनों के दबाव के बीच युवाओं की भूमिका पर बतौर पत्रकार काम करना आसान नहीं हुआ करता था.
मणिपुर के लोगों के बीच एक फुटबाल खिलाड़ी और बाद में एक पत्रकार के तौर पर वो काफी चर्चित रहे जिसका फायदा उन्हें राजनीति में प्रवेश करते समय मिला

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +