Wednesday, 15 March 2017

विमान में हेडफ़ोन फटा, महिला का चेहरा जला

पीड़ित महिला ने बताया, "मैंने अपने चेहरे को पकड़ा जिससे हेडफ़ोन मेरे गले पर लिपट गया. वो जल रहा था. मैंने फ़ौरन उसे निकालकर पटका. उससे चिंगारी निकल रही थी और आग भी लग गई थी."
महिला का चेहरा और हाथ बुरी तरह से जल गए थे.
हादसे के बाद क्रू मेंबर फ़ौरन वहां पहुंचे और फ़र्श पर पड़े हेडफ़ोन पर पानी डालकर आग बुझाई. तब तब वो पिघलकर फ़र्श पर चिपक चुका था.
अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि हेडफ़ोन किस ब्रांड का था. घटना की वजह सामने नहीं आई है लेकिन समझा जा रहा है कि लीथियम-आयरन बैटरी में गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ.
हादसे के बाद ऑस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने उड़ान के दौरान बैटरी से चलने वाली डिवाइस के इस्तेमाल को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +