मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा सेवा यात्रा
एक सामाजिक आंदोलन बन गयी है। इसके माध्यम से नशामुक्ति, नदी संरक्षण, पेड़
बचाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान भी साथ-साथ चल रहे हैं। उन्होंने
कहा कि भविष्य में अन्य नदियों के संरक्षण का अभियान भी चलाया जायेगा।
श्री चौहान आज अपने निवास पर टाटा ऊर्जा अनुसन्धान संस्थान
विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों क़े समूह से चर्चा कर रहे थे। ये विद्यार्थी
नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल होने आये थे। उन्होंने नर्मदा सेवा यात्रा से नर्मदा के तटों पर रहने वालों के सामाजिक व्यवहार में आये बदलाव का अध्ययन किया।

विद्यार्थियों ने समुदाय के सहयोग से मुख्यमंत्री की नदी बचाने की सोच,
नशामुक्ति का संकल्प दिलाने, सीवेज का पानी नदी से दूर ले जाने, घाटों का
जीर्णोद्धार करने और प्रतिभाशाली बच्चों की पढ़ाई के प्रावधान करने जैसे
प्रयासों की सराहना की। नर्मदा सेवा यात्रा के अनुभवों को मुख्यमंत्री के
साथ साझा करते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि ग्रामीण समाज में पर्यावरण के
प्रति नई चेतना आ रही है।
No comments:
Write comments