Thursday, 30 March 2017

नमामि देवि नर्मदे'-सेवा यात्रा ने आज 102 दिन के साथ 2507 किलोमीटर की दूरी तय कर ली

'नमामि देवि नर्मदे'-सेवा यात्रा ने आज 102 दिन के साथ 2507 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। यात्रा इस समय अपने 16वें जिले रायसेन में संचालित है। अब तक यात्रा नर्मदा तट के 613 गाँव, 409 ग्राम पंचायत और 50 विकास खंड से गुजर चुकी है। बाड़ी विकास खंड के घाट पिपरिया में नर्मदा आरती के बाद कल यात्रा मांगरोल, कोटपार, महंत अलीगंज पहुँचेगी।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अब तक 37 जन-संवाद कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं। साथ ही राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त 537 लोगों ने भी यात्रा के कई पड़ावों में अपनी शिरकत की है। यात्रा में अब तक शामिल हो चुके प्रतिष्ठित लोगों में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपानी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, अवधेशानंद गिरि महाराज, श्री चिदानंद स्वामी, भैयाजी जोशी, पर्यावरणविद श्री राजेन्द्र सिंह, संत सुखदेव नंद, संत विवेकजी, साध्वी प्रज्ञा भारती, स्वामी कल्याणदास, श्री हरिहरानंद सरस्वती, पं. देव प्रभाकर शास्त्री, भानपुरा पीठ के शंकराचार्य श्री दिव्यानंद तीर्थ, स्वामी रामभूषण दास, अभिनेता आशुतोष राणा, संत श्री बलबीर सिंह सींचेवाल, स्वामी गिरीशानंद, नोबल पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी, श्री श्री रविशंकर महाराज, रावतपुरा सरकार, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, आर्चबिशप लियो कार्नेलियो, संत सुदेश शाण्डिल्य, फिल्म निर्माता श्री प्रकाश झा, पद्मश्री श्री विजयदत्त श्रीधर, सुप्रसिद्ध गायक श्री रमाकांत और उमाकांत गुंदेचा, साहित्यकार श्री रमेशचन्द्र शाह, फिल्म अभिनेता श्री गोविन्द नामदेव, डॉ. विशाल मेसी, डॉ. अरुण जोशी, साहित्यकार श्री महेश श्रीवास्तव, समाज सेवी श्री रमेशचन्द्र अग्रवाल, संत श्री देवकीनंदन ठाकुर, स्वामी प्रज्ञानंद, फादर मारिया स्टीफन, श्री ओमपाल सिंह निडर, श्री श्री 1008 रामदास महाराज, अभिनेता श्री राजा बुंदेला, डॉ. ए.के. मर्चेंट, डॉ. ख्वाजा इफ्तेखार अहमद, श्री प्रेमनाथ आर्य, श्री जोसे कालातिल, श्री कृष्ण ध्यानानंद, स्वामी ऐश्वर्यानंद सरस्वती, स्वामी निर्विकारानंद, पद्मभूषण स्वामी तेजोमयानंद, साध्वी ऋतंभरा, साहित्यकार डॉ. चन्द्रप्रकाश द्विवेदी, डॉ. सुबोध शर्मा, सुप्रसिद्ध गायक श्री अनूप जलोटा, श्री सुरेश खानापुरकर, बाबा रामदेव, आचार्य लोकेश मुनि, गायिका श्रीमती अनुराधा पौडवाल, मौलाना लुकमान तारापुरी, डॉ. एस.एन. सुब्बाराव, कमोडोर श्री सर्वोत्तम राव, श्री पुण्डरीक महाराज, स्वामी शिवानंद सरस्वती, अभिनेता श्री अनुपम खेर, केन्द्रीय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत, ह्रदय गिरि महाराज, मौनी बाबा, पार्श्व गायिका श्रीमती अलका याग्निक, अभिनेता श्री मनीष तिवारी, श्री रघुवीर यादव, श्री पाशा पटेल, श्री मुकेश तिवारी, टेरी विश्वविद्यालय का 25 सदस्यीय अनुसंधान दल, राष्ट्रीय सेवा योजना के 25 युवक, गायिका सुश्री पिनाज मसानी, टिस के निदेशक डॉ. परशुरमन, प्रो. शालिनी, श्री श्रीनिवास वडूरी, श्री लियान चिनडाउ, श्री मंगेश कृष्णसागर, श्री गौहर आसिफ, अलंकृता गोस्वामी, सुश्री एशेल, श्री मोहन भागवत, बौद्ध धर्म गुरु श्री दलाई लामा, ब्रह्म कुमारी भावना दीदी और डॉ. रीना दीदी, पं. कमलकिशोर नागर, सुश्री सुचित्रा हरमलकर, श्री सुधांशु महाराज, श्री लखवीर सिंह लख्खा, सदगुरु श्री जग्गी वासुदेव, फिल्म अभिनेता श्री विवेक ओबेराय, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, श्री शाहनवाज हुसैन, स्वामी कापरी, पर्यावरणविद् सुश्री सुनीता नारायण, मुरारी बापू, केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के मंत्रीगण, भारत में यूनिसेफ प्रमुख श्री लुईस जार्ज अर्सेनाल्ट, श्री कमलानंद महाराज (गौरावाले संत) आदि जन-प्रतिनिधि, समाज-सेवी और विषय-विशेषज्ञ यात्रा के सहभागी रह चुके हैं।
आगामी दिनों में मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता वाले जन-संवाद कार्यक्रमों में 3 अप्रैल, 2017 को रायसेन जिले के बौरास में आचार्य विमलानन्द अवधूत, गुणिन्द्रानन्द अवधूत, आचार्य धीरजानन्द अवधूत, 9 अप्रैल को नरसिंहपुर में जगतगुरु शंकराचार्य श्री स्वरूपानन्द, स्वामी षण्मुखानन्द, 16 अप्रैल को जबलपुर में श्री सद्गुरु स्वामी कृष्णानन्द, स्वामी गिरीशानन्द, स्वामी मुक्तानन्द, श्री अमृतलाल बेगड़, श्री टॉम आल्टर, श्री जेको सिलियर्स (यू.एन.डी.पी.), डॉ. एन.पी. शुक्ला, 21 अप्रैल को मंडला के कालपी में स्वामी विद्यानन्द सरस्वती, स्वामी मुक्तानन्द, 24 अप्रैल को मंडला में स्वामी विद्यानन्द सरस्वती, स्वामी हरिभक्त प्रज्ञान प्रकाश, 28 अप्रैल को डिण्डोरी के शहपुरा में स्वामी प्रज्ञानन्द, 1 मई को शाहपुर गाँव में साध्वी मन्दाकिनी दीदी, 8 मई को अनूपपुर के सिवनी संगम में श्री ज्ञानस्वरूप सानन्द, स्वामी समवित सोमगिरि और समापन दिवस 11 मई को पोडकी में भानपुरा पीठ शंकराचार्य दिव्यानन्द तीर्थ, श्री ज्ञानस्वरूप सानन्द, स्वामी सोमवित सोमगिरि, स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि, पद्म विभूषण सुश्री सोनल मानसिंह और श्री प्रणव पंड्या के भाग लेने की संभावना है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +