विंध्याचल कोषालय भोपाल में आने वाले आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का
आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर संबंधी एक-दिवसीय प्रशिक्षण सरोजनी नायडू कन्या
पी.जी. महाविद्यालय भोपाल में सम्पन्न हुआ।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार धुर्वे ने बताया कि कोष एवं लेखा संचालनालय द्वारा विकसित किये जा रहे इस नवीन सॉफ्टवेयर (IFMIS) से अब शासकीय कार्यालय के सभी लेन-देन कार्य ऑनलाइन होंगे। शासकीय सेवकों के सेवा अभिलेख, जीपीएफ, डीपीएफ, एफबीएफ, अवकाश, अवकाश नगदीकरण, वेतन भत्ते, पेंशन आदि कार्य ऑनलाइन स्वीकृत होंगे। सभी विभाग माह मई पेड इन जून-2017 का वेतन नवीन सॉफ्टवेयर IFMIS से आहरित करेंगे। इसके संचालन के लिये आहरण-संवितरण अधिकारियों के लिये कोषालय द्वारा लाग-इन पासवर्ड तैयार कर डीडीओ, एडमिन, एचओओ एडमिन एवं पे-रोल एडमिन, रोल बनाया जा चुका है, जिसकी जानकारी प्रशिक्षण में दी गयी।

लॉग-इन पासवर्ड के जरिये शासकीय सेवक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही
अपने सेवा अभिलेख देख सकेंगे। पदोन्नति, समयमान एवं सेवानिवृत्ति के बाद
प्राप्त परिलब्धियों को भी इस पर देखा जा सकेगा।
संयुक्त संचालक वित्त डॉ. विजय मोहन चौधरी ने सॉफ्टवेयर की बारीकियों से अवगत करवाया। प्रशिक्षण में 300 से अधिक शासकीय सेवक एवं कोषालय स्टॉफ ने हिस्सा लिया।

No comments:
Write comments