मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का
सिस्टम सक्रिय हो गया है। इससे नमी वाले बादल छाए और शुक्रवार की सुबह से
ग्वालियर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। राजधानी भोपाल
में शाम को घने बादल छा गए, और छुटपुट बारिश भी हुई। इससे मौसम ठंडा हो
गया, लेकिन खेतों में खड़ी रबी फसल के नुकसान की आशंका है। यह बारिश पूरे
अंचल में देखी जा रही है। मौसम में एक दम आया बदलाव 8 मार्च से ही आसमान में
बादल छाए हुए थे और गुरुवार की रात को हल्की बूंदें भी पड़ीं। शुक्रवार की
सुबह जब लोग सुबह उठे तो आसमान में घने बादल थे और देखते ही देखते बारिश
होने लगी। चंद मिनटों में यह बारिश तेज हो गई और झमाझम बारिश होने लगी।
स्कूल और दफ्तर जाने वाले लोग हैरान रह गए। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आया है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और
रविवार तक मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम में यह परिवर्तन रविवार तक दिखाई देगा,
यानि होली तक बारिश होगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने बारिश वाले बादलों को
सक्रिय कर दिया है और इससे नमी वाली हवा दिल्ली से पूरे उत्तर भारत में
आएगी। इसके साथ राजस्थान से चक्रवाती हवाओं का सिस्टम भी एक्टिव हो रहा है।
इससे तेज हवाएं और बारिश होगी। हालांकि यह बारिश पिछले साल की तुलना में
कम होगी। इस बारिश से फसल को नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि रबी फसल पककर
तैयार हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी के अंत में जो गर्मी देखने
को मिली थी, उससे थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन इस साल गर्मी बहुत ज्यादा
पड़ेगी।Friday, 10 March 2017
वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने बदल दिया मौसम, बारिश से लौटी ठंड

पड़ेगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Write comments