ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर एड कोवन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के
साथ हुए एक विवाद को याद करते हुए कहा कि उस समय उनका मन कर रहा था कि
स्टंप उखाड़कर उनकी पिटाई कर दें.
कोवन का कहना है कि कोहली ने बहुत अनुचित बात कर दी थी.

अभी हाल ही में खत्म हुई गावस्कर-बॉर्डर ट्राफ़ी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी है.
इस दौरान भी विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के मौज़ूदा कप्तान स्टीव स्मिथ के बीच विवाद हुआ.
फ़ाक्स स्पोर्ट ने कोवन के हवाले से कहा है, ''एक सिरीज़ के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो कि काफी अनुचित था. लेकिन मैं ख़ामोश बना रहा.''
भाषा का अंतर
उन्होंने कहा, '' मैं अनुवाद में हुई ग़लती
को मुद्दा क्यों बनाता, उन्होंने कुछ ऐसा कहा था, जो कि काफी अनुचित था.
यह एक व्यक्तिगत मामला था, जो कि काफी संवेदनशील था. लेकिन उन्हें तब तक इस
बात का एहसास नहीं हुआ कि वो हदें पार कर रहे हैं, जब तक कि अंपायर ने आकर
यह नहीं कहा कि विराट आपने हदें पार कर दी हैं. इसके बाद कोहली ने खेद
प्रकट किया.''
कोवन ने कहा, '' इस दौरान एक समय ऐसा भी आया कि मुझे लगा कि मैं स्टंप उठाकर उनको भोंक दूं.''
कोवन ने 18 टेस्ट मैचों में 1001 रन बनाए हैं. 136 उनका उच्चतम स्कोर है.
वो कोहली के प्रशंसक भी हैं. वो कहते हैं, '' मैं उसके खेल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मुझे ग़लत न समझें, वह एक असाधारण क्रिकेटर है.''
कोवन ने कहा, ''मेरे उनसे थोड़ा विवाद हुआ था, जब वो ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आए थे, जो कि अनुचित था. इसमें अंपायर ने हस्तक्षेप किया.
इस दौरान भी विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के मौज़ूदा कप्तान स्टीव स्मिथ के बीच विवाद हुआ.
फ़ाक्स स्पोर्ट ने कोवन के हवाले से कहा है, ''एक सिरीज़ के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो कि काफी अनुचित था. लेकिन मैं ख़ामोश बना रहा.''
भाषा का अंतर
उन्होंने कहा, '' मैं अनुवाद में हुई ग़लती
को मुद्दा क्यों बनाता, उन्होंने कुछ ऐसा कहा था, जो कि काफी अनुचित था.
यह एक व्यक्तिगत मामला था, जो कि काफी संवेदनशील था. लेकिन उन्हें तब तक इस
बात का एहसास नहीं हुआ कि वो हदें पार कर रहे हैं, जब तक कि अंपायर ने आकर
यह नहीं कहा कि विराट आपने हदें पार कर दी हैं. इसके बाद कोहली ने खेद
प्रकट किया.''कोवन ने कहा, '' इस दौरान एक समय ऐसा भी आया कि मुझे लगा कि मैं स्टंप उठाकर उनको भोंक दूं.''
कोवन ने 18 टेस्ट मैचों में 1001 रन बनाए हैं. 136 उनका उच्चतम स्कोर है.
वो कोहली के प्रशंसक भी हैं. वो कहते हैं, '' मैं उसके खेल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मुझे ग़लत न समझें, वह एक असाधारण क्रिकेटर है.''
कोवन ने कहा, ''मेरे उनसे थोड़ा विवाद हुआ था, जब वो ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आए थे, जो कि अनुचित था. इसमें अंपायर ने हस्तक्षेप किया.
No comments:
Write comments