Thursday, 9 March 2017

भारी बर्फबारी के कारण एक बार फिर देश से कटी कश्मीर घाटी, आम जनजीवन बाधित

कश्मीर में बिगड़े मौसम के चलते हालात बदतर हो गए हैं। आज भी खराब मौसम और भूस्खलन के चलते 300 किलोमीटर श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार बंद है। राजमार्ग पर आवाजाही ठप्प होने से रास्ते में फंसे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि यातायात बहाल करने के लिए स्नो क्लीनिंग मशीनों को लगाया गया है। वहीं, भारी बर्फबारी और बारिश के चलते कश्मीर सूबे के सभी स्कूलों को एहतियात के मौर पर बंद कर दिया गया है।
मौसम की मार का सबसे ज्यादा असर खाद्य पदार्थों पर पड़ रहा है। राजमार्ग पर खाने-पीने की वस्तुओं से लदे हजारों ट्रक पिछले पांच दिनों से खड़े हैं। इन ट्रकों पर लदी सब्जियां खराब हो गई हैं, लिहाजा चालक इनको फेंकने को मजबूर हो रहे हैं। वे इन सब्जियों को श्रीनगर ले जा रहे थे, हाईवे पर फंसे लोगों को खाने पीने की भी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। प्रशासन का कहना है कि हाईवे को बहाल करने का काम तेजी से चल रहा है। इसके बाद वाहनों को जम्मू से रवाना किया जाएगा। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि अभी अगले कुछ घंटे मौसम साफ होने के संकेत नहीं हैं।

जम्मू में भी फंसे हैं यात्री
जम्मू बस स्टैंड में भी काफी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। स्थानीय होटल मालिकों यात्रियों से मनमानी पैसे वसूल रहे हैं। दिल्ली से कश्मीर जा रहे कई फल व्यापारी भी पिछले कई दिनों से हाईवे पर फंसे हुए है। होटल वालों के मनमाने दाम से परेशान व्यापारी अपने दोस्तों के यहां आश्रय लिए हुए हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +