Wednesday, 22 March 2017

उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण 'विफल'

दक्षिण कोरिया में रक्षा अधिकारयों ने बताया है कि उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण फ़ेल हो गया है.
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, दक्षिण कोरिया और अमरीका को उत्तर कोरिया के परीक्षण के बारे में जानकारी है. हमारे शक है कि ये विफल रहा है.
अभी ये स्पष्ट नहीं है कि कितनी मिसाइलें दागी गईं या वो किस तरह की मिसाइलें थीं.
इससे पहले, इसी महीने उत्तर कोरयिा ने चार मिसाइलें दागी थीं जो जापानी समुद्री क्षेत्र में जाकर गिरी थीं.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +