Tuesday, 7 March 2017

बेंगलुरु में जीत से भारत की नंबर एक रैंकिंग पक्की

भारतीय क्रिकेट टीम आज यहां बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 75 रन की सीरीज बराबर करने वाली जीत की बदौलत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना नंबर एक स्थान कायम रखेगी. एक अप्रैल की कट ऑफ तारीख तक नंबर एक स्थान बरकरार रखने से विराट कोहली की टीम 10 लाख डालर की ईनामी राशि प्राप्त करेगी.

आईसीसी ने भारत की जीत के बाद ट्वीट कर पुष्टि की, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत से भारत का एक अप्रैल की कट आफ तारीख तक नंबर एक स्थान और 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार सुनिश्चित है. '' पुणे में सीरीज के पहले मैच में करारी शिकस्त के बाद भारत ने दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +