Friday, 17 March 2017

मुख्यमंत्री निवास पर हुआ होली मिलन

सर्वधर्म समभाव की परंपरा निभाते हुए मुख्यमंत्री निवास पर आज होली मिलन का आयोजन हुआ। सभी धर्मों और वर्गों के लोग होली मिलन में शामिल हुए।
इस अवसर पर ब्रज की होली, कन्हैया की रासलीला और शंकर भगवान की मसान होली का मंचन किया गया। लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
श्री विश्वास सारंग, विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, भाजपा के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार और समाज के सभी वर्गों के सदस्य उपस्थित थे।

पत्रकार श्री के.के. सक्सेना ने चार दशक से प्रकाशित हो रहे साप्ताहिक 'विचित्र विनोद'' के होली-रंगपंचमी विशेषांक को मुख्यमंत्री को भेंट किया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +