मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज यहाँ गुफा मंदिर में संत समाज
द्वारा आयोजित नर्मदा परिक्रमा विशाल आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने संतों
से नर्मदा सेवा यात्रा के संबंध में चर्चा की और नर्मदा जी को प्रदूषणमुक्त
रखने में सहयोग मांगा।
संतों ने कहा कि वे नर्मदा जी के धार्मिक, आधात्मिक और पर्यावरणीय स्वरूप पर लोगों को जागरूक बनाने की पहल शुरू करेंगे। संतों ने श्री चौहान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह युग परिवर्तनकारी प्रयास है। इसे सफल बनाने में पूरा संत समाज सहयोग देगा। इस दौरान गुफा मंदिर के महंत श्री चन्द्रमादास त्यागी एवं विभिन्न सम्प्रदायों के संत उपस्थित थे।

No comments:
Write comments