Monday, 20 March 2017

जानें कैसा रहा CM योगी का पहला दिन

यूपी के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला दिन लखनऊ में काफी धार्मिक अंदाज से शुरू हुआ और तल्‍ख तेवरों से खत्म हुआ।
सुबह सुबह तो योगी आदित्यनाथ के रहने के लिए सीएम आवास में पूजा रखवाई गई थी। गोरखपुर से कच्चा दूध लेकर पुरोहितों का दल रविवार को ही लखनऊ के ल‌िए रवाना हो गया था। आज सुबह से ही पूजा-पाठ किया गया। बताया जा रहा है क‌ि इस पूजा-पाठ के ल‌िए गोरखपुर से पुरोहित अपने साथ देशी गायों का 11 लीटर दूध भी लाए थे।
इससे पहले शपथ ग्रहण के बाद से सीएम योगी लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रुके थे। उनसे म‌िलने के ल‌िए दिनभर नेता और अधिकारियों की भीड़ जुटी रही। आज सुबह उपमुख्यमंत्री द‌िनेश शर्मा ने सीएम से मुलाकात की। इसी बीच डीआईजी और आईजी ने भी वीवीआइपी गेस्ट हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
वहीं मंत्र‌िमंडल के बंटवारे को लेकर बीजेपी महामंत्री संगठन सुनील बंसल और मुख्यमंत्री ने मंत्रणा की। इसी बीच ड‌िप्टी सीएम केशव मौर्य और द‌िनेश शर्मा को भी सच‌िवालय में कमरा दे द‌िया गया। केशव आजम और द‌िनेश श‌िवपाल वाले कमरे में बैठेंगे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +