Tuesday, 28 March 2017

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुड़ी पड़वा, चैती चाँद (चैटी चंड) पर दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को हिन्दू नव वर्ष गुड़ी पड़वा एवं चैती चाँद (चैटी चंड) की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि नववर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लायें।
श्री चौहान ने कहा कि गुड़ी पड़वा आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चैत्र नवरात्र के प्रारंभ से आध्यात्मिक अनुष्ठान की भी शुरूआत हो रही है। आध्यात्मिक वातावरण में सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए आदि शक्ति से प्रार्थना करने का यह पावन अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुखी जीवन की कामना करते हुए गुड़ी पड़वा, चैती चाँद (चैटी चंड) को हर्षोल्लास से मनाने का आग्रह किया है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +