Wednesday, 1 March 2017

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा आदिवासी वृद्ध महिला के परिवार की मदद

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा जिले के ग्राम शीलादेही की 80 वर्षीय आदिवासी महिला श्रीमती बूंदी इरपाची के परिवार की तत्काल मदद के लिये मुख्यमंत्री सहायता कोष से 25 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की है। श्रीमती बूंदी ने आज विधानसभा में मुख्यमंत्री से मिलकर जानकारी दी थी कि ऋण नहीं चुकाने के कारण बैंक द्वारा उनके मकान की तालाबंदी कर भूमि की नीलामी की जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर छिंदवाड़ा को निर्देश दिये हैं कि प्रकरण की त्वरित जाँच करवाकर सुनिश्चित करें कि वृद्धा के परिवार की मदद की जाये और उसके मकान और जमीन की नीलामी नहीं हो। श्रीमती बूंदी ने बताया कि उनके पुत्र की मृत्यु हो चुकी है और विधवा बहू और उसके बच्चे हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +