Wednesday, 8 March 2017

CBSE 12th के कल से शुरू एग्जाम, डायबिटिक स्टूडेंट्स को मिलेगी ख़ास छूट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं गुरुवार, 9 मार्च से शुरू होगी, जो कि एक महीने से भी अधिक समय तक चलेगी। वहीं 10वीं की परीक्षा शुक्रवार को हिन्दी के पेपर से शुरू हो रही है। जबकि 12वीं के स्टूडेंट्स का पहला एग्जाम इंग्लिश का होगा। 12वीं के एग्जाम 9 मार्च से 29 अप्रैल और 10वीं के एग्जाम 9 मार्च से 10 अप्रैल तक होंगे। स्कूल बेंस परीक्षा 15 मार्च से शुरू होगी।

पंचकूला रीजन से 10वीं कक्षा में 130037 छात्र स्कूल बेंस और 110863 बच्चे बोर्ड परीक्षा देंगे। 12वीं कक्षा मे 108591 लड़के और 75966 लड़कियां परीक्षा दे रही है। रीजन से कुल 184557 बच्चे परीक्षा देंगे। डिफरेंटली ऐब्लड कैटेगरी के तहत 332 स्टूडेंट्स 10वीं और 237 स्टूडेंट्स 12वीं की परीक्षा देंगे। 10वीं के लिए 2814 और 12वीं के लिए 2109 सेंटर बनाए गए है।

डायबिटिक स्टूडेंट्स को एग्जाम में खाना ले जाने की छूट :
अब डायबिटिक छात्र सीबीएसई के बोर्ड परीक्षा सेंटर में खाने की चीजें ले जा सकेंगे। सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने टॉइप-1 डायबिटीज से पीड़ित 10वीं और 12वीं के बच्चो को यह छूट दी है। यह छूट पाने के लिए डायबिटीज के डॅाक्टर का सर्टिफिकेट देना होगा,जिसमे बच्चा की डायबिटीज का टाइप उसकी मेडिकल हिस्ट्री और बीच-बीच मे खाने की जरूरत के बारे मे बताया गया हो। यह सर्टिफिकेट प्रिंसिपल की ओर से भेजा जाएगा। सीबीएसई के एगजामिनेशन कंट्रोलर ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है।

सी.बी.एस.ई.ने दसवीं और बाहरवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए मोबाइल एप्प शुरू की है। इसके माध्यम से बच्चे अपना परीक्षा सेंटर पता लगा सकते हैं। ये एप्प बच्चों को एग्जाम सेंटर का पूरा पता और लोकेशन के बारे में इंर्फोमेशन देगा। इसके लिए बच्चों या अभिभावकों को एप्प पर रजिस्टर करके वन टाइम पासवर्ड भरना है। इससे सेंटर लोकेटर एप्प पर लॉग ऑन हो जाएगा। इससे 10वीं और 12वीं क्लास की ऑप्शन भरके इन्फॉर्मेशन ले सकते हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +