Tuesday, 21 February 2017

इलाहाबाद में अमित शाह के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

इलाहाबाद में अमित शाह के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

सूबे में चौथे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यहां रोड शो के जरिए जनता से पार्टी प्रत्याशियों को जीताने की अपील की। भारी भीड़ और समर्थकों के साथ शुरू हुए शाह के इस रोड शो में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी तथा शहर पश्चिमी के प्रत्याशी भी शामिल रहेसंगम नगरी में भाजपा सियासी लिहाज से बेहद मजबूत मानी जाती है, वहीं रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ के चलते वह विरोधी दलों को भी यह सन्देश देने में कामयाब साबित हुई। इस रोड शो में कई महिलाएं भगवा साड़ी पहनकर नजर आयीं। रोड शो के तहत कुल छह किलोमीटर का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, जिसमें जगह-जगह पर लोगों ने अमित शाह का स्वागत किया।शहर उत्तरी के अल्लापुर क्षेत्र में पुलिस चौकी से शुरू होकर यह रोड शहर दक्षिणी को कवर करते हुए शहर पश्चिमी में घण्टाघर पर समाप्त होना है। इस दौरान बीच में धर्म नगरी प्रयाग में अमर बलिदानी चन्द्रशेखर आज़ाद को पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश को भय, भ्रष्टाचार और गुंडाराज से मुक्त करने का आवाहन किया। इससे पहले अमित शाह ने मुंडेरवा में एक जनसभा में कहा कि युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नहीं केवल भाजपा सरकार दे सकती है। उन्होंने कहा कि मैने चारों ओर भाजपा की लहर देखी है। यह चुनाव उत्तर प्रदेश में जातिवाद को समाप्त करने का चुनाव है।यह चुनाव परिवारवाद की राजनीति को समाप्त करने का चुनाव है। भ्रष्टाचार को समाप्त करने का चुनाव है। शाह ने कहा कि चाहे अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी या अफजाल अंसारी हो हमारे प्रत्याशियों को जीता कर भेज दो किसी का भय नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलने के लिए भाजपा ने चुन-चुनकर अच्छे प्रत्याशी चुने हैं। उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर केन्द्र सरकार के भेजे पैसे का कोई हिसाब नहीं देने का भी आरोप लगाया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +