भारतीय वन सेवा के 16 अधिकारी पदोन्नत
राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 16 अधिकारी को पदोन्नत करते हुए नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। इनमें 05 अधिकारी को मुख्य वन संरक्षक से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, 05 को वन संरक्षक से मुख्य वन संरक्षक और 06 को उप वन संरक्षक से वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। वन-विहार राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के संचालक डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव को पदोन्नत कर उनकी सेवाएँ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में संचालक राजीव गांधी जल-ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन में प्रतिनियुक्ति पर सौंपी गयी हैं। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति के बाद राकेश कुमार यादव को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी प्रतिनियुक्ति पर, अमिताभ अग्निहोत्री को डायरेक्टर नेशनल ज्यूलॉजिकल पार्क नई दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर, रमेश कुमार श्रीवास्तव को प्रमुख सलाहकार मध्यप्रदेश राज्य योजना आयोग भोपाल प्रतिनियुक्ति पर और कमलेश चतुर्वेदी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, समन्वय भोपाल पदस्थ किया गया है। वन संरक्षक से मुख्य वन संरक्षक पद पर पदोन्नति के बाद डी.के. अग्रवाल को शिवपुरी, अशोक कुमार सिंह को होशंगाबाद, आर.एस. अलावा को बैतूल, केशव सिंह और के.पी. शर्मा को कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल पदस्थ किया गया है। उप वन संरक्षक से वन संरक्षक पद पर पदोन्नति के बाद अमित कुमार दुबे को ग्वालियर, प्रभात कुमार वर्मा को भोपाल, नरेन्द्र कुमार सनोड़िया को नरसिंहपुर, वाय.पी. सिंह को धार, चौकसिंह निनामा को श्योपुर और डी.एस. कनेश को राजगढ़ वन मण्डल में पदस्थ किया गया है।

No comments:
Write comments