Tuesday, 21 February 2017

भोपाल में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन और विस घेराव बुधवार को

भोपाल में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन और विस घेराव बुधवार को


प्रदेश कांग्रेस द्वारा अवैध रेत उत्खनन, पाकिस्तान के लिए आईएसआई के गिरफ्तार एजेंटों की भाजपा नेताओं से जुड़े होने, कटनी हवालाकांड, व्यापमं को लेकर आये सुप्रीम कोर्ट का ताजा फैसला, किसानों की दुर्दशा, दलित, अल्पसंख्यकों व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और सभी स्तर पर जारी भारी भ्रष्टाचार सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव द्वारा आहूत विधानसभा के समक्ष जंगी प्रदर्शन, आमसभा और घेराव कार्यक्रम बुधवार को भोपाल के टीनशेड से एक सभा के बाद प्रारंभ होगा। श्री यादव के अनुसार इस आयोजन में पूरे प्रदेश से आ रहे असंख्य पार्टीजन हिस्सा लेंगे, जिसमें कांग्रेस के शीर्षस्थ नेता सर्वश्री पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कमलनाथ, अभा कांग्रेस महासचिव दिग्विजयसिंह, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश पचौरी, सांसद कांतिलाल भूरिया और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा शिरकत करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी एवं मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने संगठनात्मक और व्यवस्था संबंधी जानकारी देते हुए बताया है कि राजधानी भोपाल के लिए विभिन्न पहुंच मार्ग इंदौर, नरसिंहगढ़, रायसेन, होशंगाबाद, विदिशा आदि मार्गों पर आने वाले कांग्रेसजनों, उनके विभिन्न चार पहिया वाहनों, बसों सहित रेल्वे स्टेशन से आने वाले कांग्रेसजनों को समुचित जानकारी मुहैया कराने हेतु इन मार्गों पर पार्टी के वरिष्ठ साथियों को तैनात किया गया है, जो पुलिसियाई कार्यवाही के माध्यम से उन्हें रोकने के संभावित प्रयासों पर 'समन्वय' के माध्यम से उन्हें सभास्थल तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री यादव ने प्रदेश भर के कांग्रेसजनों से आव्हान किया है कि वे इस आयोजन में अधिकाधिक संख्या में जनता की आवाज बनकर उपस्थित हों और उनके दु:ख-दर्द के सहभागी बनें।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +