Saturday, 25 February 2017

सोमवार से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार संभालेंगे अजय सिंह

सोमवार से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार संभालेंगे अजय सिंह


हाल ही में कांग्रेस आलाकमान द्वारा प्रदेश विधानसभा में नये नेता प्रतिपक्ष के रूप में घोषित कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अजयसिंह 'राहुल भैया' सोमवार, 27 फरवरी को विधानसभा में अपना कार्यभार संभालेंगे। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने बताया कि राहुल भैया सोमवार को प्रात: 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, शिवाजीनगर में पार्टीजनों से मिलेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव भी मौजूद रहेंगे। पीसीसी में राहुल सिंह का स्वागत किया जाएगा और इसके बाद अरुण यादव सहित सभी पार्टीजन उन्हेें लेकर विधानसभा जायेंगे, जहां वे नये नेता प्रतिपक्ष के रूप में जारी बजट सत्र में हिस्सा लेंगे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +