गुजरात में जन्मा, यूपी ने गोद लिया, ये ही मेरे मां-बापः मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां कहा कि भगवान कृष्ण यूपी में जन्मे और गुजरात को कर्मभूमि बनाया, लेकिन मैं गुजरात में जन्मा और यूपी ने मुझे गोद लिया, ये ही मेरे मां-बाप हैं। उन्होंने कहा कि मैं आप से वादा करता हूं, आपकी सारी समस्या दूर कर दूंगा, बस आप भारी बहुमत से विजयी बनाइये। प्रधानमंत्री यहां सी.एस.एन पीजी कॉलेज में परिवर्तन संकल्प रैली को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने पहले दो चरणों के मतदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में जमकर वोटिंग का दावा किया। आठ नवम्बर की रात अच्छे-अच्छे का हो गया पत्ता साफ प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले दो चरण में भाजपा का घोड़ा बहुत तेज दौड़ रहा है, ये सबने मान लिया है। उन्होंने विरोधी दल पर हमलावर होते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास कैसे हो, इस पर न तो समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और न ही कांग्रेस ने ध्यान दिया। सबने यहां के लोगों को वोटबैंक माना। यहां के लोग मेहनतकश है, समर्थ भी हैं, फिर भी यहां के लोग बेरोजगार हैं, इसके लिए यहां की सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा नोटबन्दी से अच्छे-अच्छों का पत्ता साफ हो गया। जिन्होंने 70 सालों तक गरीबों को लूटा है, उन्हें गरीबों का पैसा लौटाना ही पड़ेगा। आठ नवम्बर की रात अच्छे-अच्छे का पत्ता साफ हो गया। थानेदार बिना सपा नेता से पूछे लोगों की शिकायत दर्ज नहीं करते पीएम मोदी ने कहा कि देश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए हर कोई प्रयास कर रहा है, लेकिन अगर यूपी नहीं विकास करेगा, तो देश सही से विकास नहीं कर पाएग। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं को जिस दिन रोजगार मिल जाएगा, उस दिन बेरोजगारी खत्म हो जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भयंकर बीमारी हो गई है, थानेदार बिना सपा नेता से पूछे लोगों की शिकायत दर्ज नहीं करते हैं।उन्होंने कहा कि यूपी में शांति व्यवस्था बनाने के लिए भेदभाव नहीं होनी चाहिए, जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक यूपी से गुंडागर्दी नहीं खत्म होगी। यूपी में हेती हैं सबसे ज्यादा राजनीतिक हत्याएं प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा राजनीतिक हत्याएं होने का आरोप लगाया और प्रदेश सरकार पर तंज कसा कि ये काम नहीं कारनामा बोलता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अगर उनको लगता है कि कोई उभर रहा है, तो ये लोग उनका पत्ता साफ कर देते हैं। यहां गैगरेप की घटना पर ये लेग बयानबाजी करते हैं, क्या आप यूपी को अपना परिवार नहीं मानते हो क्या? प्रधानमंत्री ने कहा कि अर्म्स एक्ट के अन्दर आने वाले आंकड़ों में 50 फीसदी उत्तर प्रदेश के नाम होता है। पत्रकार की कर दी जाती है हत्या पीएम मोदी ने कहा कि इसी तरह दलित, शोषित, वंचितों की सुरक्षा, सरकार की जिम्मेदारी होती है। देश में दलितों के प्रति उत्पीड़न की घटना का 20 फीसदी अकेले यूपी में होता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सम्पत्ति राज्य और देश की सम्पत्ति होती है, लेकिन यहां अवैध खनन मुख्य कारोबार हो गया है, ये सरकार के इशारे पर होता है। अगर जनता या पत्रकार इनके खिलाफ कोई भी खबर छाप दे तो उसकी हत्या कर दी जाती है, पुलिस उसे फोन करके धमकाती है। 'संकल्प पत्र' के बिन्दुओं को जनता के सामने रखा प्रधानमंत्री ने विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के 'संकल्प पत्र' का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें युवाओं को रोजगार देने और उनके भविष्य को बनाने के लिए हर संभव कोशिश का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा बोर्ड छोटे और वंचितों के लिए बनाया गया है, जिसके अंतर्गत यहां के पिछड़े वर्गों को संबल बनाया जाएगा।

No comments:
Write comments