तीसरा चरण खत्म होते-होते पीएम-सीएम और बहन जी, सब के ऐसे हो गये बोल
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के पूरा होते-होते मुद्दे गौण हो गये और नेताओं के बोल लोगों को चौकाने लगे हैं. रोजगार, विकास, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मसलों से हट कर बड़े नेता एक-दूसरे को उधेड़ने में लग गये गये हैं. यह सब कुछ वैसा ही है, जैसा बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान था. वहां भी चुनाव के अंतिम दौर तक पहुंचते-पहुंचते नेताओं ने अपने ही बोल से खुद को खूब जलील कराया था.भाजपा के लिए उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव कई मायने में अहम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की राजनीति का भावी स्वरूप इस चुनाव के परिणाम पर निर्भर करेगा. बिहार और दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह इस साल के पांचों राज्यों में भी भाजपा नरेंद्र मोदी के चेहरे पर वोट मांग रही है. इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंके हुए हैं. सपा के लिए इस बार का चुनाव ज्यादा महत्व रखता है. समाजवादी राजनीति को अखिलेश यादव के रूप में युवा चेहरा मिला है. मुलायम सिंह यादव के बाद प्रदेश की राजनीति में सपा का भविष्य कितना टिकाऊ होगा, यह संकेत भी इस चुनाव परिणाम में छुपा होगा.कांग्रेस यहां करीब-करीब अस्तित्व की ही लड़ाई लड़ती दिख रही है. बसपा और उसकी प्रमुख मायावती ने समय की मांग और दुनिया के बदले रुख को समझ रही हैं. इसलिए मूर्ति स्थापित करने वाली अपने पुरानी पहचान को तोड़ने की कोशिश में है और विकास की बात कर रही है. वह 2007 वाले नतीज पैदा करने की कोशिश में हैं. जाहिर है, बैचेनी सभी दलों और नेताओं में है, लेकिन पिछले दो दिनों से नेताओं के जो बोल फूट रहे हैं, वे यही बता रहे हैं कि वे किस हद तक बदहवाश भी हैं.पिछले दो दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती के चुनावी भाषण पर बहस चल रही है. रविवार को फतेहपुर की चुनावी सभा में प्रधानमंत्री ने रमजान-दिवाली पर बिजली आपूर्ति और श्मशान-कब्रिस्तान को मुद्दा बनाया गया था. लोग इसे रमजान-श्मशान का राजनीतिक दांव के तौर पर देख रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर रमजान पर बिजली मिलती है, तो दिवाली पर भी मिलनी चाहिए और गांव में अगर कब्रिस्तान बनता है, तो श्मशान भी बनेगा. यह स्पष्ट तौर पर विकास का नहीं, धार्मिक भेद-भाव का राजनीति मसला थासोमवार को भी प्रधानमंत्री मोदी के कुछ ऐसे ही बोल आये. उन्होंने उरई में एक रैली में बसपा को ‘बहनजी संपत्ति पार्टी' की दिया. मायावती की ओर से इसका जवाब आना ही था. आया भी. उन्होंने प्रधानमंत्री पर पटवार करते हुए उनके नाम नरेंद्र दामोदर मोदी का विश्लेषण ‘नेगेटिव दलित मैन' के रूप में किया.

No comments:
Write comments