Tuesday, 20 September 2016

JAMMU KASHMIR में आतंकी हमला,20 जवान शहीद चार उप्र के, घरों में छाया मातम

JAMMU KASHMIR में आतंकी हमला,20 जवान शहीद चार उप्र के, घरों में छाया मातम 

जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में रविवार को हुए आतंकी हमले में सेना के शहीद 17 जवानों में चार उत्तर प्रदेश के हैं। ये शहीद जवान बलिया, जौनपुर, गाजीपुर व संतकबीर नगर जिले के निवासी थे। जानकारी मिलते ही इनके घरों में मातम का माहौल है। इन चारों शहीदों के शव आज इनके घर पर आने की संभावना है।उत्तर प्रदेश के शहीद जवानों में संतकबीर नगर के गणेश शंकर यादव, गाजीपुर के हरेंद्र यादव और जौनपुर के रहने वाले राजेश कुमार यादव सेना में सिपाही के पद पर तैनात थे जबकि बलिया के आरके यादव लांस नायक के पद पर थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार इन चारों शहीदों के शव सोमवार को उनके घर लाये जायेंगे।गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में रविवार को भोर में आतंकियों ने सेना के मुख्यालय पर हमला बोल दिया था। आतंकियों ने यहां टेंटों पर ग्रेनेड फेंके। इसके बाद लगी आग में कई जवान जिंदा जल गए थे। इस हमले में 17 जवान शहीद हो गये और कई गंभीर रुप से घायल हो गये।अपुष्ट खबरों के मुताबिक सेना के तीन और जवान शहीद हो गए हैं। इस तरह अब तक इस आतंकी हमले में कुल 20 जवान शहीद हो चुके हैं। हालांकि अभी तक सेना की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। कश्मीर में 26 सालों में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है।इस हमले में शहीद हुए जवानों में सबसे ज्यादा 15 बिहार रेजीमेंट के हैं। उत्तर प्रदेश के भी चार जवान शहीद हुए हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +