सत्ता में आने के बाद किसानों का कर्ज होगा माफ: राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सहजनवां में कहा कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा। उन्होंने मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि जब गरीब किसान खाट उठाकर ले गया तो मीडिया ने उसे लूट करार दिया जबकि विजय माल्या देश का हजारों करोड़ रूपया लूट कर विदेश ले गया तो वह डिफाल्टर हो गया। वह सहजनवां में पत्रकारों से मुखातिब थे।राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार में किसानों की कद्र नहीं है। भाजपा सरकार दूध की धुली नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि मोदी सरकार में किसानों को यही उपाधियां दी जायेंगी।सहजनवां में राहुल गांधी ने दलित अर्जुन के घर दही खाया। इसके बाद उदयराज के घर भोजन किया। भोजन में उन्होंने दाल,चावल,रोटी और सब्जी खाया। अंत में राम बचन यादव के घर पर पहुंचकर दूध पिया और बिस्कुट खाया।

No comments:
Write comments