Monday, 26 September 2016

संयुक्त राष्ट्र में सुषमा का कड़ा संदेश, कश्मीर पर ख्वाब देखना बंद करे पाक

संयुक्त राष्ट्र में सुषमा का कड़ा संदेश, कश्मीर पर ख्वाब देखना बंद करे पाक

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान इसको लेकर ख्वाब देखना बंद करे।संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि आतंकवादियों को पालना कुछ देशों का शौक बन गया है। इतिहास गवाह है जिसने भी आतंकवाद का बीज बोया है उसे इसका कड़वा फल खाने को ही मिला है।पाकिस्तान पर सीधा निशाना साधते हुए सुषमा ने कहा कि कुछ देश आतंकवाद बोते, उगाते, बेचते और निर्यात करते हैं। आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए सभी देशों को एकजुट होना पड़ेगा अगर कोई देश इसके खिलाफ बनी रणनीति में शामिल नहीं होना चाहता हैं तो हमें उसे अलग-थलग कर देना चाहिए।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +