भारतीय टीम ने जीता 500वां ऐतिहासिक टेस्ट ,जीत के बाद मैदान में लगे वंदेमातरम के नारे
पूरी टीम के मिले-जुले प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए 500वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में 197 रनों से जीत दर्ज करके टेस्ट में नंबर वन का स्थान हासिल कर लिया है. न्यूज़ीलैंड पर इस जीत के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में भारतीय टीम 1-0 की बढ़त बनाने में कामयाब हो गई है. टेस्ट मुकाबले के पांचवे दिन भारतीय गेंदबाज़ों ने जीत की उम्मीद को पूरा करते हुए दिन के खेल के दूसरे सेशन में न्यूज़ीलैंड की टीम को ऑल-आउट कर जीत का परचम लहरा दिया.इस अहम जीत के साथ ही भारतीय टीम 3 टेस्ट मुकाबलों की सीरीज़ में 1-0 से आगे हो गई है. भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच अगली टक्कर कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में 30 सितंबर से होगी.टीम इंडिया की अपने ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड पर 197 रन से जीत के बाद ग्रीन पार्क स्टेडियम भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों से गूंज उठा.इसके बाद भारतीय टीम जब होटल पहुंची तो वहां खिलाड़ियों पर पुष्पवर्षा की गयी और उनका जबरदस्त स्वागत किया गया. भारतीय टीम के सदस्यों ने भी होटल में जमकर मस्ती की. ग्रीन पार्क स्टेडियम में लंच के बाद जैसे ही न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा वैसे ही स्टेडियम में चारों तरफ भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे गूंजने लगे.

No comments:
Write comments