Wednesday, 31 August 2016

कर्मचारियों और पेंशनधारियों का इंतजार खत्म आ गई होगी बढ़ी हुई सैलरी!

कर्मचारियों और पेंशनधारियों का इंतजार खत्म आ गई होगी बढ़ी हुई सैलरी!

केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों के खातों में बुधवार को यानी आज बढ़ी हुई सैलरी आ गई होगी. 7वें वेतन आयोग के तहत बढ़ी हुई सैलरी के साथ 7 महीने का एरियर भी जुड़कर आएगा. 52 लाख पेंशनर्स को भी बढ़ी हुई पेंशन और एरियर्स गुरुवार तक देने का सरकार ने भरोसा दिलाया है. हालांकि सरकारी अधिकारियों के मुताबिक एचआरए के साथ सैलरी में 30 फीसदी इजाफा हुआ है और जो लोग सरकारी आवास में रहते हैं और उनका एचआरए कटता है उनकी सैलरी 10-15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ आई है. हालांकि, अभी भी श्रमिक संगठन शुक्रवार की हड़ताल करने पर अड़े हुए हैं और ये न्यूनतम सैलरी 18 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं.सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने के बाद आज बढ़ी हुई सैलरी आने के बाद देश के करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 53 लाख पेंशनधारियों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. 1 जनवरी 2016 से दिए जाने वाले नए वेतन में 125 फीसदी मंहगाई भत्ता शामिल हैं. हालांकि एरियर से जीपीएफ, नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) और इनकम टैक्स (टीडीएस) कटेंगे. इससे सरकार के पास भी करीब 30 हजार करोड़ रुपये की कमाई आएगी.आज केंद्र सरकार के कर्मचारियों की बढ़ी हुई तनख्वाह और 7 महीने की बकाया रकम उनके खाते में जमा हो गई. करीब 50 लाख रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को भी बढ़ी हुई पेंशन और बकाया रकम का भुगतान कल कर दिया जाएगा. सातवें वेतन आयोग के तहत बढ़े वेतन और बकाया राशि के भुगतान का फायदा केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों को मिला है. नए मूल वेतन में महंगाई भत्ते को मिला दिया गया है यानी दूसरे शब्दों में कहें तो नए वेतनमान में महंगाई भत्ता शून्य हो गया है. हालांकि अभी तमाम भत्ते पुरानी व्यवस्था के हिसाब से ही मिलते रहेंगे.इस बार शुरुआती स्तर के केंद्रीय कर्मचारियों की बकाया राशि 15 हजार 750 रुपये और सचिव स्तर के अफसरों की बकाया राशि 31 हजार 500 रुपये हैयकेंद्रीय कर्मचारियों को भले ही बढ़े हुए वेतन के हिसाब से सात महीने की बकाया रकम एकमुश्त दी जा रही है, लेकिन छठे वेतन आयोग के मुकाबले इस बार ये बकाया काफी कम है. ऐसा इसलिए क्योंकि छठें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने और सिफारिशों पर अमल में दो साल से भी ज्यादा का अंतर था जिसके चलते बकाया रकम लाखों में पहुंच गई थी.7वें वेतन आयोग का फैसला जून में आया था जबकि कर्मचारियों को इसका फायदा 1 जनवरी 2016 से मिलेगा. अब अगस्त की सैलरी आज यानी 31 अगस्त को आ चुकी होगी या 1 सितंबर को आएगी. इसके तहत सभी श्रेणियों में बेसिक सैलरी में 2.5 गुना इजाफा होगा वहीं सेना में ब्रिगेडियर के पद के लिए इजाफा 2.67 गुना होगा. हालांकि बेसिक तो 2.5 गुना बढ़ जाएगा. लेकिन अगले 4 महीनों तक मौजूदा अलाउंस ही मिलेगा.अलाउंसेस में फिलहाल बढ़ोत्तरी नहीं लागू हुई है लेकिन ये आगे जाकर मिल जाएंगे. सरकार ने 7वें वेतन आयोग की भत्तों (अलाउंस) से जुड़ी सिफारिशों की समीक्षा के लिए एक कमिटी बनाई है. एक्सपर्ट ग्रुप की राय पर कमिटी 4 महीने में सुझाव देने वाली है. कमिटी के इन सुझावों के आधार पर ही अलाउंसेस पर फैसला होगा. अभी 196 तरह के भत्ते मिलते हैं. वेतन आयोग ने 53 को खत्म करने और 37 को दूसरे भत्तों के साथ मिलाने की सिफारिश की थी. कमेटी इसी पर सुझाव देगी और उसके बाद ही अलाउंस में बढ़ोत्तरी होगी. तब तक मौजूदा रेट से ही अलाउंस मिलता रहेगा.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +