Sunday, 3 July 2016

RAMAJAN MONTH अंतिम दौर में EID की तैयारियां जोरों पर बाजारों में रौनक

RAMAJAN MONTH  अंतिम दौर में EID की तैयारियां जोरों पर बाजारों में रौनक


जनपद में रमजान का माह जैसे-जैसे समाप्त हो रहा है, वैसे-वैसे ईद की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। बाजार में सेवईं की दुकानें सज गई हैं तथा महिलाएं घर की साफ-सफाई में जुट गई हैं। बाजारों में पर्व की रंगत छाने लगी है। ईद पर नए कपड़े पहनने की परंपरा है। इसके लिए लोग दर्जी के यहां नंबर लगाए हुए हैं। दूसरी तरफ रेडीमेड के कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।ईद के के त्यौहार के चलते दर्जी के दुकानों पर हाउस फुल का बोर्ड अभी से ही लग गया है। अब वे सिलने के लिए नए कपड़े नहीं ले रहे हैं। ऐसे में लोग रेडीमेड कपड़े लेकर ईद मनाने की योजना बना रहे हैं। दूसरी तरफ सेवईं की दुकानों पर ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। लोग सेवईयां खरीदकर कपड़े के साथ ईदी अपनी बेटियों के घर भेजने लगे हैं। शहर के फलमंडी गेट, आजाद नगर, गल्ला मंडी सहित अन्य स्थानों पर पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।रविवार को छुट्टी के दिन ग्राहकों की भारी भीड़ निकली और सेवई, रेडीमेड कपड़ों के साथ खाद्य वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। बाजार में मंहगाई का असर दिखाई पड़ रहा है, लेकिन ईद की खुशियों के आगे मंहगाई पीछे हो रही है। लोग खुले दिल से खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। महिलाएं अपने लिए सूट तो बच्चों के लिए कपड़े लेने सुबह से ही बाजारों में पहुंच जा रही हैं और एक के बाद एक दुकानों पर चक्कर काटते हुए अपनी पंसद का सूट, बच्चों का कपड़ा व ईद के दिन सेवई के साथ सजने वाले पकवानों के सामान लेकर शाम तक वापस घरों को लौट रही हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +