Tuesday, 5 July 2016

CABINET ने लगाई तीन महानगरों के HIGH COURT नाम परिवर्तन पर मुहर

CABINET  ने लगाई तीन महानगरों के HIGH COURT  नाम परिवर्तन पर मुहर


केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को तीन महानगरों के हाईकोर्ट के नाम परिवर्तन पर अपनी मुहर लगा दी है। अब कलकत्‍ता हाईकोर्ट को कोलकाता हाईकोर्ट, बॉम्‍बे हाईकोर्ट को मुंबई हाईकोर्ट और मद्रास हाईकोर्ट को चेन्‍नई हाईकोर्ट के नाम से पुकारा जाएगा।बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि कैबिनेट ने कलकत्‍ता हाईकोर्ट को कोलकाता हाईकोर्ट, बॉम्‍बे हाईकोर्ट को मुंबई हाईकोर्ट और मद्रास हाईकोर्ट को चेन्‍नई हाईकोर्ट के रूप में पुकारे जाने को मंजूरी दे दी है।अार्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने तीन महानगरों के उच्च न्यायालयों के 90 के दशक से की जा रही नाम परिवर्तन की मांग पर अपनी मुहर लगा दी है। सरकार अब संसद में इसके लिए एक विधेयक पारित करवाएगी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +