Tuesday, 5 July 2016

CABINET में फेरबदल क्षेत्र के आधार पर क्यों ? :CONGRESS

CABINET में फेरबदल क्षेत्र के आधार पर क्यों ? :CONGRESS



कांग्रेस ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के मंत्रिमंडल में जो फेरबदल हुआ है वह राष्ट्र के सुशासन और विकास के लिए हितकर साबित होगा।कांग्रेस के प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने मंगलवार को फेरबदल पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह जाति और क्षेत्र के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए था क्योंकि उत्तर प्रदेश, गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके मद्देनजर यह किया गया है।वडक्कन ने कहा कि यह बेकार की कवायद है। मंत्रियों को बदलकर या उनकी संख्‍या बढ़ाने से कोई ठोस बदलाव नहीं आएंगे। इसकी बजाय प्रधानमंत्री मोदी काम न करने वालों मंत्री को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करें। वडक्‍कन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एक डूबता जहाज है। आगामी विधानसभा चुनावों में उसके पास कोई विशेष रणनीति नहीं है। सरकार ने बेहतर ढंग से कार्य भी नहीं किया है। इसलिए वह कैबिनेट में फेरबदल करके विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करना चाहती है लेकिन यह उसके लिए कारगर साबित नहीं होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि कैबिनेट में विस्‍तार योग्‍यता और कार्यों के आधार पर होना चाहिए।
नरेंद्र मोदी ने मंगलवार मंत्रिमंडल में 19 नए मंत्रियों को शामिल किया है। पर्य़ावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को राज्य मंत्री से प्रमोट कर मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। पांच पुराने मंत्रियों निहालचंद, रामशंकर कठेरिया, सांवरलाल जाट, मनसुखभाई डी वासवा और एमके कुंदरिया ने इस्तीफा दिया है। दिल्ली से सांसद विजय गोयल ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +