Wednesday, 6 July 2016

दुनिया भर में ईद की धूम,राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई

दुनिया भर में ईद की धूम,राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई

ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों विशेष रूप से भारत और विदेशों में रह रहे सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’ उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार ‘रमजान’ के एक महीने की इबादत के बाद आता है। हमें इस अवसर पर मानवता की सेवा के लिए खुद को पुन: समर्पित करने के साथ ही गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशी बांटना चाहिए
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के प्रतीक ईद-उल-फितर के उल्लासपूर्ण अवसर पर देश के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘ईद-उल-फितर के उल्लासपूर्ण अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी यही शुभकामना है कि ईद-उल-फितर का त्योहार जो महान आदर्शों का प्रतीक है मानवता की समस्त भावनाओं के साथ हमारे जीवन को शांति, समृद्धि और सद्भाव से परिपूर्ण करे।’

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +