Sunday, 10 July 2016

रूसी बहू और सूडान में फंसे भारतीयों के लिए संकटमोचक बन गईं सुषमा

रूसी बहू और सूडान में फंसे भारतीयों के लिए संकटमोचक बन गईं सुषमा

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक रूसी महिला ससुराल की तरफ से हो रहे कथित अत्याचार के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठ गई। इसकी जानकारी जैसे ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को लगी, तो वह तुरंत मदद के लिए आगे आई। सुषमा स्वराज ने मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मामले में कदम उठाने के लिए कहा है।आगरा में ससुराल के लोगों के महिला ने कथित अत्याचार का आरोप लगाया है। जिसके खिलाफ आमरण अनशन पर बैठी रूसी महिला का आरोप है कि उनके ससुरालवालों ने उसे और उसकी नन्ही सी बेटी को धक्का मारकर घर से निकाल दिया है। इस महिला का आरोप है कि उसके ससुरालवाले दहेज न लाने के लिए उसे प्रताडि़त कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के एक समाचार चैनल ने एक वीडियो फुटेज जारी किया है, जिसमें उस महिला को ससुराल के बाहर आमरण अनशन पर बैठे दिखाया गया है।चैनल ने इस फुटेज को ट्वीट किया था और विदेश मंत्री के ट्विटर अकाउंट के साथ टैग भी कर दिया था। फुटेज में रूसी महिला को यह कहते हुए दिखाया गया है कि उसके ससुरालवालों ने उसे घर से धक्का मारकर बाहर कर दिया है। वह महिला आगरा निवासी विक्रम चंदेल की पत्नी होने का दावा कर रही है। उसने आरोप लगाया है कि उसके सास-ससुर दहेज के लिए उसे प्रताडि़त करते हैं। इसके बाद सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, अखिलेश जी कृपया इस महिला की मदद करें। विदेश मंत्री ने अपने ट्वीट के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी टैग किया है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +